मिस्र
-
मिस्र में प्रदर्शन के दौरान 3 की मौत।
मिस्र के सुरक्षाबलों की कार्यवाही में 3 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं। मुर्सी के समर्थकों ने मुहम्मद मुर्सी को अपदस्थ किये जाने की पहली बरसी पर मिस्र के कई नगरों में प्रदर्शन किये और रैलिया निकालीं।
-
ब्रिटेन ने किया मिस्र के राजदूत को तलब।
ब्रिटेन ने किया मिस्र के राजदूत को तलब।
-
अपदस्थ राष्ट्रपति मुर्सी के ख़िलाफ़ मुक़द्दमे की कार्यवाही शुरू
मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति और मुस्लिम ब्रदरहुड के 130 सदस्यों के विरुद्ध रविवार को मुक़द्दमे की कार्यवाही शुरू हुई।
-
नॉटो मुफ़्ती करज़ावी ने इराक़ में आतंकवादी हमलों को जनांदोलन का नाम दिया।
इराक़ के विभिन्न सुन्नी धर्मगुरुओं की ओर से आतंकवादी संगठन आईएसआईएल के आतंकवादियों से संघर्ष को धार्मिक व राष्ट्रीय कर्तव्य बताए जाने के बीच क़तर में शरण लिये हुए नॉटो मुफ़्ती के नाम से मशहूर यूसुफ़ क़रज़ावी ने कहा है कि जो कुछ इराक़ में हो रहा है वह जनांदोलन है।
-
सीरिया से पलटने वाले आतंकवादी मिस्र के लिये ख़तरनाक।
मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा है कि वह सशस्त्र लोग जो सीरिया छोड़कर अपने देशों को लौट रहे हैं, ख़तरनाक आतंकवादी तत्व हैं।
-
मुस्लिम ब्रदरहुड का इन्क़ेलाबी आंदोलन जारी रखने का फ़ैसला।
मिस्र की मुस्लिम ब्रदरहुड ने अपने देश के नए राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल सीसी के नाम एक संदेश में ज़ोर देकर कहा है कि मिस्र की जनता अपने सम्मान की बहाली और आज़ादी के लिये अपना इन्क़ेलाबी आंदोलन जारी रखेंगे।
-
मुर्सी के समर्थकों पर पुलिस क्रैक डाउन जारी।
रिपोर्ट के अनुसार मिस्र की सरकार नें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अल सीसी की रविवार को होने वाले शपथ गृहण समारोह से पहले अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के 15 समर्थकों को गिरफ़्तार कर लिया है।
-
सीसी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
मिस्र के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अब्दुल्लाह फ़त्ताह सीसी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संविधान न्यायालय के सामने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
-
यूरोपी ने मिस्र में अभिव्यक्ति की आज़ादी पर चिंता जताई।
यूरोपीय यूनियन की फ़ॉरेन पालीसी इंचार्ज ने मिस्र के राष्ट्रपति से इस देश में आज़ादी का सम्मान करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन को मिस्र में विभिन्न संगठनों के सदस्यों और आम नागरिकों की गिरफ़्तारी पर चिंता है।
-
मिस्र नें तुर्की और क़तर को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया।
मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें ख़बर दी है कि मिस्र ने तुर्की और कतर को नए राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल सीसी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिये दावत नहीं दी है।
-
मुरसी ने कहाः इंकेलाब ख़त्म नहीं हुआ, जनता एकता बनाए रखे।
मिस्र के अपदस्थ किए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने एक संदेश में 25 जनवरी 2011 की इंक़ेलाब के उद्देश्य को पूरा करने की अपील की। समाचार एजेंसी इस्ना के अनुसार मोहम्मद मुरसी ने फ़ेसबुक पर अपने पेज पर 25 जनवरी की इंक़ेलाब में शामिल मर्दों व औरतों के प्रति शुभकामना जताई।
-
सऊदी अरब सहित कुछ अरब देशों ने किया सीसी के समर्थन का ऐलान।
मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव में फ़ौजियों के कंडीडेट की जीत के बाद कई अरब देश इस देश के नए राष्ट्रपति का भरपूर समर्थन कर रहे हैं।
-
संयुक्त अरब इमारात ने मिस्र की आर्थिक मदद जारी रहने का ऐलान किया।
संयुक्त अरब इमारात ने मिस्र की आर्थिक मदद जारी रखने पर जोर दिया है। संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके ऐलान किया है कि मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव में इस देश के पूर्व फ़ौज प्रमुख अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी की जीत के कारण मिस्र की आर्थिक मदद जारी रहेगी।
-
मिस्र में चुनाव के तुरंत बाद तनाव।
मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के शुरूआती नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अंसारे बैतुल मुक़द्दस नामक गुट ने मिस्र के नए राष्ट्रपति को धमकी दी है।
-
मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव में जनरल सीसी को भारी बढ़त।
गुरुवार की सुबह मिस्र के सरकारी टेलिवीज़न की रिपोर्ट के अनुसार, 2 करोड़ 10 लाख वोटों में से सीसी को 96.2 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि उनके एकलौते प्रतिद्वंद्वी हमदीन सबाही को केवल 3.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।
-
मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव शुरू होने में बस कुछ देर।
मिस्र में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सोमवार और मंगलवार को मतदान होंगे।
-
मिस्र के पूर्व तानाशाह को 3 साल की सज़ा।
तानाशाह हुस्नी मुबारक और उनके बेटों को आदेश दिया गया है कि वे 21 मिलियन मिस्री पौंड, अंतरिम सरकार को वापस करें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति भवन के विभिन्न केसों में उन्हें 121 मिलियन मिस्री पौंड अदा करने का भी आदेश दिया गया है।
-
मिस्र में बड़े स्तर पर सरकार विरोधी प्रदर्शन।
अल आलम टीवी चैनल के अनुसार मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और मुस्लिम ब्रदरहुड के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के विरुद्ध प्रदर्शन किए। इस्क़ंदरिया में होने वाले प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मोहम्मद मुर्सी की तस्वीरें अपने हाथों में उठा रखी थीं।
-
मिस्र में बम ब्लास्ट, दर्जनों घायल
मिस्र के अनेक विश्वविद्यालयों में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं और देश में सेना द्वारा राष्ट्रपति मुर्सी की सरकार का तख्ता पलटे जाने के बाद से परिस्थितियां ख़राब हैं। अब तक अनेक बार छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण झड़पें हो चुकी हैं।
-
मिस्र
इख़्वानुल मुस्लेमीन के 126 कार्यकर्ताओं को जेल
न्यायालय ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में इनमें से प्रत्येक समर्थक पर नक़्दी जुर्माना भी लगाया है। मुस्लिम ब्रदरहुड के इन 126 समर्थकों को मुर्सी के अपदस्थ होने के पश्चात कफ़रशैख़ प्रांत में हिंसक कार्यवाही करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।
-
विदेश में मिस्र के राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू।
मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के लिए विदेश में बृहस्पतिवार से मतदान आरंभ हो गया है जो 18 मई तक जारी रहेगा और मिस्र के भीतर 26 और 27 मई को मतदान होंगे। विदेशों में नागरिकों की ओर से मतदान में भाग लेने के साथ ही मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से आरंभ हो गयी है।
-
मिस्र में इख़्वानुल मुस्लेमीन के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प
क़ाहेरा के ऐनुश्शम्स विश्वविद्यालय में इख़्वानुल मुस्लेमीन के समर्थक छात्रों ने मंगलवार को सैन्य विद्रोह से अस्तित्व में आयी सरकार के तत्वों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया और इस देश में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी से बिना किसी शर्त के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी वापस लेने की मांग कि जो इस देश के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी की क़ानूनी सरकार के विरुद्ध सैन्य विद्रोह करने वाले मुख्य तत्व हैं।