1 जून 2014 - 18:28
संयुक्त अरब इमारात ने मिस्र की आर्थिक मदद जारी रहने का ऐलान किया।

संयुक्त अरब इमारात ने मिस्र की आर्थिक मदद जारी रखने पर जोर दिया है। संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके ऐलान किया है कि मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव में इस देश के पूर्व फ़ौज प्रमुख अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी की जीत के कारण मिस्र की आर्थिक मदद जारी रहेगी।

संयुक्त अरब इमारात ने मिस्र की आर्थिक मदद जारी रखने पर जोर दिया है। संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके ऐलान किया है कि मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव में इस देश के पूर्व फ़ौज प्रमुख अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी की जीत के कारण मिस्र की आर्थिक मदद जारी रहेगी। इस बयान में उम्मीद जताई गई है कि अल-सीसी के राष्ट्रपतिकाल में मिस्र में स्थिरता आएगी। गौरतलब है कि फ़ार्स की खाड़ी के अरब देश इख़वानुल मुस्लेमीन या मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन को अपने लिए ख़तरा समझते हैं। यही कारण है कि संयुक्त अरब इमारात, सऊदी अरब और कुवैत ने मिस्र को 12 अरब डालर की मदद का वचन दे रखा है। सऊदी अरब ने इख़वानुल मुस्लेमीन या मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन को आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में डाल दिया है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात की ओर से अल-सीसी का समर्थन एसी स्थिति में किया जा रहा है कि मिस्रवासी प्रतिदिन सड़को पर निकलकर देश की फ़ौज के विद्रोह का विरोध करते रहते हैं।

टैग्स