4 जुलाई 2014 - 22:23
मिस्र में प्रदर्शन के दौरान 3 की मौत।

मिस्र के सुरक्षाबलों की कार्यवाही में 3 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं। मुर्सी के समर्थकों ने मुहम्मद मुर्सी को अपदस्थ किये जाने की पहली बरसी पर मिस्र के कई नगरों में प्रदर्शन किये और रैलिया निकालीं।

मिस्र के सुरक्षाबलों की कार्यवाही में 3 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं। मुर्सी के समर्थकों ने मुहम्मद मुर्सी को अपदस्थ किये जाने की पहली बरसी पर मिस्र के कई नगरों में प्रदर्शन किये और रैलिया निकालीं।
मिस्र के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बिरत करने के लिए बल का प्रयोग किया जिसमें 3 प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की सूचना है। मिस्र के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि इस संदर्भ में 157 लोगों को राजधानी क़ाहिरा और 8 अन्य शहरों में गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुहम्मद मुर्सी को सेना द्वारा अपदस्त किये जाने की वर्षगांठ पर इख़्वानुल मुस्लेमीन ने अपने समर्थकों से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की थी।

टैग्स