OIC और 21 इस्लामी देशों ने ज़ायोनी सरकार द्वारा सोमालीलैंड को मान्यता देने का कड़ा विरोध करते हुए सोमालिया की अखंडता पर बल दिया है।
इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) और 21 इस्लामी और अरब देशों ने ज़ायोनी सरकार द्वारा सोमालीलैंड को एक स्वायत्त राज्य के रूप में मान्यता देने की घोषणा को सख्ती से खारिज किया है और इसकी कड़ी निंदा की है।
एक संयुक्त बयान में OIC और कई इस्लामी देशों ने कहा कि ज़ायोनी सरकार का यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन है।
ओआईसी के संयुक्त बयान में सोमालिया की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन की पुष्टि की गई।
गौरतलब है कि शुक्रवार को ज़ायोनी सरकार ने सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की घोषणा की थी। दूसरी ओर, सोमालीलैंड के अलगाववादियों ने 1991 में सोमालिया से अलग होने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक संयुक्त राष्ट्र के किसी सदस्य देश ने इसे मान्यता नहीं दी है।
आपकी टिप्पणी