रूस के खिलाफ अमेरिका और नाटो की जंग लड़ रहे यूक्रेन को नाटो के बाद अब यूरोपीय यूनियन में भी सदस्य्ता मिलना मुश्किल नज़र आ रहा है।
रॉयटर्स केअनुसार, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने कहा कि यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता उनके देश के लिए खतरा है और ऐसा नहीं हो सकता है कि यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन में जगह दी जाए।
दूसरी ओर, हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्तो ने भी अपने देश के इस रुख पर जोर देते हुए यूक्रेन को "यूरोप का सबसे भ्रष्ट देश" कहा और चेतावनी दी कि यूरोपीय संघ में कीव की सदस्यता संगठित अपराध के लिए ब्रुसेल्स के दरवाजे खोल देगी।
बता दें कि पहले ऐसी रिपोर्टें आई थीं कि यूरोपीय संघ हंगरी के विरोध को रोकने के तरीकों पर विचार कर रहा है।
आपकी टिप्पणी