अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: न्यायपालिका के अपमान के जुर्म में मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुर्सी को 3 साल की कैद की सज़ा सुनाई गई।
मिस्र की राजधानी क़ाहेरा की एक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी और 19 अन्य को न्यायपालिका के अपमान के जुर्म में 3 साल की कैद की सज़ा सुनाई है और 112,700 डॉलर का जुर्माना लगाया है।
मिस्र के 2011 के इंक़ेलाब के बाद मुर्सी राष्ट्रपति चुने गए थे लेकिन जनरल अब्दुल फ़ताह सीसी ने उन्हें सत्ता से बेदखल करके गिरफ़्तार कर लिया गया था और उन पर विभिन्न आरोपों के अंतर्गत मुकदमे दर्ज किए गए और 2012 में प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों को हत्या पर उकसाने के इल्जाम में 20 साल की कैद औक क़तर के लिए जासूसी करने के आरोप में 25 कैद की सज़ा सुनाई गई।
31 दिसंबर 2017 - 06:04
समाचार कोड: 875036

न्यायपालिका के अपमान के जुर्म में मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुर्सी को 3 साल की कैद की सज़ा सुनाई गई।