12 सितंबर 2025 - 18:24
कांगो में तकफीरी आतंकियों का कहर, मचाया जनसंहार 

संयुक्त सेनाओं के अभियान के बावजूद ADF की हिंसा जारी है। पिछले जुलाई में भी आतंकियों के हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के नॉर्थ कीवु प्रांत में ISIS से जुड़े ADF के हमले में कम से कम 60 नागरिक मारे गए। यह नरसंहार गाँव नटवियो में एक अंतिम संस्कार के बाद हुआ।

चश्मदीदों ने बताया कि करीब 10 हथियारबंद हमलावरों ने लोगों को इकट्ठा कर मछेटी और धारदार हथियारों से हमला किया।

इसी संगठन के एक और हमले में बनी क्षेत्र में 18 लोग मारे गए। कई शवों पर अंग-भंग के निशान पाए गए हैं। संयुक्त सेनाओं के अभियान के बावजूद ADF की हिंसा जारी है। पिछले जुलाई में भी इसके हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।

यूएन मानवाधिकार प्रमुख फोल्कर तुर्क ने चेतावनी दी कि सुरक्षा का अभाव इस आतंकी समूह को हमले बढ़ाने का मौका दे रहा है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha