फिलिस्तीन में जायों शासन ने दरिंदगी की सभी सीमाओं को पारा कर दिया है। ताज़ा मामला वेस्टबैंक का है ।
इस वक्त वेस्टबैंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पर खूब वायरल हो रहा है, जो काफी चौंकाने वाला है। वीडियो में एक ज़ायोनी रिजर्व सैनिक को नमाज पढ़ रहे एक फिलिस्तीनी शख्स को गाड़ी से कुचलते हुए देखा जा सकता है। यह घटना ज़ायोनी कब्जे वाले वेस्ट बैंक इलाके की बताई जा रही है।
इस वीडियो में जो दिख रहा है, वो काफी हैरान करने वाला है। कंधे पर बंदूक टांगे हुए ज़ायोनी आतंकी ने नमाज़ पढ़ रहे शख्स पर गाड़ी चढ़ा दी और फिर उसे शिकायत तक नहीं करने दी।
ज़ायोनी सेना ने इस घटना पर एक बयान में कहा कि उन्हें एक ऐसे मामले का वीडियो मिला है। इसमें एक हथियारबंद शख्स ने फिलिस्तीनी नागरिक को गाड़ी से टक्कर मारी। ज़ायोनी आतंकी सेना के मुताबिक आरोपी ज़ायोनी सेटलर रिजर्व सैनिक था और इस घटना के बाद उसकी सैन्य सेवा समाप्त कर दी गई है। सेना ने कहा कि उसने अपने अधिकारों का गंभीर उल्लंघन किया है। वीडियो सामने आने के बाद उसका हथियार जब्त कर लिया गया है और उसे घर में ही नजरबंद किया गया है।
27 दिसंबर 2025 - 15:22
समाचार कोड: 1766631
इस वीडियो में जो दिख रहा है, वो काफी हैरान करने वाला है। कंधे पर बंदूक टांगे हुए ज़ायोनी आतंकी ने नमाज़ पढ़ रहे शख्स पर गाड़ी चढ़ा दी और फिर उसे शिकायत तक नहीं करने दी।
आपकी टिप्पणी