2 सितंबर 2025 - 17:43
बहरैन, गज़्ज़ा के समर्थन में प्रदर्शन, सुरक्षाबलों से टकराव

हाल ही में बहरैन के विदेश मंत्री अब्दुल लतीफ बिन राशिद ने ज़ायोनी राजदूत के प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त की थीं और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया था।

बहरैन ने की जनता ने बड़े पैमाने पर आले खलीफ़ा तानाशाही के विरुद्ध जाते हुए फिलिस्तीनियों पर ज़ायोनी शासन के अत्याचारों के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी मनामा में तनाव के माहौल में बड़ी संख्या में लोग गज़्ज़ा के मजलूम लोगों के समर्थन और इस्राईल विरोधी नारों के साथ सड़कों पर उतरे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी विशेष रूप से इस फैसले पर नाराज हैं जिसमें बहरैन की तानाशाही ने इस्राईल के नए राजदूत शमूएल रेवाल के प्रमाण पत्र स्वीकार कर लिए हैं।

बहरैनी जनता ने इस कदम को फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ ज़ायोनी अत्याचारों के संदर्भ में गंभीर रूप से अपमानजनक बताया है।

याद रहे कि हाल ही में बहरैन के विदेश मंत्री अब्दुल लतीफ बिन राशिद ने ज़ायोनी राजदूत के प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त की थीं और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया था।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha