18 सितंबर 2024 - 13:36
सीरिया के बाद लेबनान में ईरान के राजदूत पर ज़ायोनी हमला

पेजर अटैक में लेबनान को लोकप्रिय जनांदोलन और प्रमुख राजनैतिक दल हिज़्बुल्लाह के 3 हज़ार से अधिक जवानों के साथ-साथ कई आम नागरिक भी घायल हुए हैं।

सीरिया में ईरान के दूतावास पर ज़ायोनी हमले के बाद अब लेबनान में भी ईरानी राजनयिक को मारने का प्रयास किया गया। लेबनान में पेजर अटैक में ईरान के राजदूत मुजतबा अमानी के घायल होने की खबर मिलते ही ईरान के विदेश मंत्री ने उनकी पत्नी से बात की। कुछ महीने पहले ही सीरिया में ईरानी मिशन को निशाना बनाया गया था और अब लेबनान में भी उसके दूत को मारने की कोशिश की गई।

बता दें कि पेजर अटैक में लेबनान को लोकप्रिय जनांदोलन और प्रमुख राजनैतिक दल हिज़्बुल्लाह के 3 हज़ार से अधिक जवानों के साथ-साथ कई आम नागरिक भी घायल हुए हैं। जबकि इस हमले में 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान के राजदूत भी पेजर ब्लास्ट की चपेट में आए हैं।