2 दिसंबर 2025 - 13:21
यूरोपिय यूनियन ने रूस यूक्रेन संकट में यूक्रेन पर 187 अरब यूरो फूंके

काया कालास ने यूक्रेन के लिए और अधिक फंडिंग बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि यह कदम युद्ध के मैदान में यूक्रेन की मदद करेगा। उनका कहना था कि जितना यूक्रेन युद्ध के मैदान में मजबूत होगा, उतना ही वह वार्ता की मेज़ पर भी मजबूत होगा।

यूरोपीय संघ ने रूस यूक्रेन युद्ध में जमकर बारूद झोंकते हुए यूक्रेन पर 187 अरब यूरो से अधिक खर्च किए। इस बात की जानकारी खुद यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों की प्रमुख ने दी। 
यूरोपीय संघ की विदेश मामलों की प्रमुख काया कालास ने कहा कि यूरोपीय संघ अब तक यूक्रेन का समर्थन करने के लिए 187 अरब यूरो से अधिक खर्च कर चुका है।
काया कालास ने सोमवार को रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यूरोप ने यूक्रेन के लिए 187 अरब यूरो से अधिक मदद प्रदान की है, जो किसी अन्य सहायता देने वाले की तुलना में सबसे अधिक है।
काया कालास ने यूक्रेन के लिए और अधिक फंडिंग बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि यह कदम युद्ध के मैदान में यूक्रेन की मदद करेगा। उनका कहना था कि जितना यूक्रेन युद्ध के मैदान में मजबूत होगा, उतना ही वह वार्ता की मेज़ पर भी मजबूत होगा।
 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha