10 जनवरी 2025 - 10:11
तकफ़ीरी आतंकी गुट ने चाड राष्ट्रपति भवन पर किया हमला

चाड के विदेश मंत्री और सरकार के प्रवक्ता अब्देरमन कौलमल्लाह ने कहा कि हमलावरों में 18 लोग मारे गए और छह घायल हुए, हमारे एक जवान की भी मौत हुई है

अफ्रीका के चाड में तकफ़ीरी आतंकी गुट बोको हराम ने बड़ा आतंकी हमला करते हुए राष्ट्रपति भवन पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 19 हमलावरों को ढेर कर दिया। गोलीबारी शुरू होने से कुछ घंटे पहले वांग यी ने चाड के राष्ट्रपति महामत इदरीस डेबी और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी। 

यह हमला चीन के विदेश मंत्री वांग यी की चाड की राजधानी एनजामेना में अधिकारियों से मुलाकात के कुछ घंटे बाद हुआ है।  इसमें 19 लोग मारे गए हैं। सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने राजधानी एनजामेना में राष्ट्रपति परिसर पर हमला करने वालों का मुकाबला किया। 

चाड के विदेश मंत्री और सरकार के प्रवक्ता अब्देरमन कौलमल्लाह ने कहा कि हमलावरों में 18 लोग मारे गए और छह घायल हुए. हमारे एक जवान की भी मौत हुई है. तीन घायल भी हुए हैं. इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है।