AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
रविवार

21 मई 2023

3:18:48 pm
1367607

सूडान में फिर हुई संघर्ष विराम की घोषणा, कब तक चल पाएगा यह सिलसिला?

सूडान में संघर्षरत पक्ष, एक सप्ताह के संघर्ष विराम पर फिर सहमत हुए हैं।

सूडान में संघर्षरत पक्षों ने मानवीय आधार पर एक सप्ताह के लिए संघर्ष विराम पर राज़ी रहने की घोषणा की है। 

उनका कहना है कि एक सप्ताह के लिए यह संघर्ष विराम, लोगों तक आवयश्यकता की मूलभूत वस्तुओं को पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।  इससे पहले भी सूडान में संघर्ष विराम की घोषणा की गई थी जो लंबे समय तक नहीं चल पाई थी।  उस समय सूडान में लगभग तीन दिनों की वार्ता के बाद संघर्षरत पक्ष, शांति स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।  यह समझौता सऊदी अरब की मध्यस्थता में हुआ था। 

सूडान में 15 अप्रैल 2023 से सशस्त्र गुटों के बीच संघर्ष चल रहा है। सूडान में पिछले एक महीने के दौरान होने वाली झड़पों में 750 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।  इन घटनाओं में कम से कम 5000 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।  सत्ता को लेकर होने वाले इस संघर्ष में लाखों लोग पलायन पर विवश हुए हैं। 

सूडान में मानवता के आधार पर सात दिनों के संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में झड़पों का क्रम अब भी जारी है।  सूडान की सेना और आरएसएफ अर्थात अर्धसैनिक रैपिड फोर्स के बीच राजधानी सूडान में झड़पों का क्रम आरंभ हुआ था जो थोड़े-थोड़े अंतराल से शुरू हो जाता है। 

इसी बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ ने आंकलन करके बताया है कि इस समय सूडान में 50 लाख लोगों को आपातकालीन सहायता की तत्काल ज़रूरत है।

342/