भारत के खिलाफ अमेरिका के तेवरों के बीच ईरान ने खुलकर भारत के पक्ष में बयान दिया है। अमेरिका ने छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है, जिसके बाद ईरान खुलकर भारत के साथ देने आया है। ईरान ने अमेरिका पर अर्थव्यवस्था का हथियार बनाने का आरोप लगाया और गैर-पश्चिमी नेतृत्व वाली विश्व व्यवस्था की अपील की।
नई दिल्ली स्थित में ईरानी दूतावास ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह भारत पर अपनी मनमानी करने के लिए अर्थव्यवस्था को हथियार बना रहा है। साथ ही कहा कि वह प्रतिबंधों का इस्तेमाल भारत जैसे देशों के विकास में बाधा डालने के लिए कर रहा है।
आपकी टिप्पणी