अवैध राष्ट्र इस्राईल को बचाने के लिए अमेरिका पूरी मिडिल ईस्ट को युद्ध की आग में धकेलने की कोशिशों के बीच अब भारत को भी इस दलदल में उतारने के लिए जोर लगा रहा है।
अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने अंसारुल्लाह यमन के हमलों का मुकाबला करने के लिए लाल सागर में भारतीय नौसेना की सक्रिय उपस्थिति का आह्वान किया है।
इस रिपोर्ट में, वाणिज्यिक जहाजों पर अंसारुल्लाह द्वारा हाल ही में किए गए भारी हमलों का उल्लेख करते हुए, इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि इन जहाजों के कई चालक दल गैर-पश्चिमी नागरिक हैं, खासकर भारतीय; यह एक ऐसा मुद्दा हो सकता है जो भारतीय हस्तक्षेप का एक बहाना बन सकता है।
भारत की सैन्य शक्ति और वैश्विक राजनीति में बढ़ती भूमिका पर ज़ोर देते हुए इस लेख में कहा गया है कि भारत पश्चिमी नौसैनिक गठबंधन में शामिल हो और वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा करे। इस दृष्टिकोण का उद्देश्य अंसारुल्लाह के पश्चिम के साथ युद्ध में होने के दावे की वैधता को कम करना और यमनी बलों पर दबाव बढ़ाना है।
आपकी टिप्पणी