29 जुलाई 2026 - 12:19
कर्बला नैनवा समेत इराक के कई शहरों पर सऊदी-अमेरिकी हमले, 20 लोग शहीद

वहीं दियाला स्थित शहीद अल-हमीदावी कैंप,  बद्र संगठन के दूसरे मुख्यालय और कैंप की जल शोधन इकाई को भी निशाना

बगदाद: यमन , सीरिया और लेबनान समेत पूरे मिडिल ईस्ट को युद्ध की आग में झोंकने वाले सऊदी ज़ायोनी अमेरिकी गठबंधन ने आज इराक़ के कई प्रांतों में स्थित प्रतिरोधी गुटों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले करते हुए 20 से अधिक लोगों को शहीद कर दिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कर्बला और नैनवा में अल-हश्द अल-शाबी (पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज़) के ठिकानों को निशाना बनाया गया। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि कर्बला में अरबईन-ए-हुसैनी के ज़ायरों के लिए बनाए गए सेवा शिविर और स्वागत केंद्र भी हमलों की चपेट में आए।

इराक़ी सूत्रों के मुताबिक, कर्बला, बाबिल और नजफ़ के आसमान में सऊदी वायुसेना के लड़ाकू विमान सक्रिय रहे। इसके अलावा सलाहुद्दीन प्रांत के आमिरली, किरकुक के अद-दिब्स और दियाला प्रांत में प्रतिरोधी गुटों से जुड़े कई ठिकानों पर भी हमले किए जाने की जानकारी सामने आई है।

रिपोर्टों के अनुसार, नैनवा में हुए हमले में अल-हश्द अल-शाबी की 30वीं ब्रिगेड के कई सदस्य शहीद हो गए। वहीं दियाला स्थित शहीद अल-हमीदावी कैंप,  बद्र संगठन के दूसरे मुख्यालय और कैंप की जल शोधन इकाई को भी निशाना बनाया गया है।

बुधवार तड़के सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उसने अमेरिका के समन्वय से इराक़ में प्रतिरोधी गुटों के ठिकानों पर सैन्य अभियान चलाया है। दूसरी ओर, अमेरिकी सेना ने भी पुष्टि की कि उसने सऊदी बलों के साथ मिलकर इराक़ में संयुक्त कार्रवाई की है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha