ईरान जवाबी कार्रवाई के डर से एक बार फिर जॉर्डन की राजधानी अम्मान सहित देश के कई हिस्सों में चेतावनी सायरन बजाए जा रहे हैं। इसी बीच इस्राईली सेना ने दावा किया कि ईरान की ओर से जॉर्डन के शहर अक़बा की दिशा में कई मिसाइलें दागी गईं। सेना के अनुसार, इनमें से कुछ मिसाइलें इस्राईल तक पहुँच सकती थीं।
इस्राईली अख़बार “येदिओत अहरोनोत” के अनुसार, ईलात शहर में कई विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं। सुरक्षा कारणों से रामोन हवाई अड्डे से बेन गुरियन हवाई अड्डे के लिए उड़ानों में देरी हुई, क्योंकि उन्हें तत्काल उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।
वहीं अल जज़ीरा ने जॉर्डन के मीडिया के हवाले से बताया कि अक़बा के आसमान में कई ड्रोन देखे और सुने गए।
इस्राईल के चैनल 13 ने दावा किया कि अक़ाबा पर हुए हमलों के बाद रामोन हवाई अड्डे से अमेरिकी ईंधन भरने वाले (टैंकर) विमानों को हटा लिया गया।
इस बीच इस्राईली मीडिया ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि एक मिसाइल अक़ाबा हवाई अड्डे पर गिरी है।
दूसरी ओर, जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने ईरान की तीन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया, जबकि चौथी मिसाइल एक “दूरदराज़ क्षेत्र” में गिरी। हालांकि, सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें मिसाइल के अक़ाबा हवाई अड्डे पर गिरने का दावा किया जा रहा है।
समाचार सूत्रों के अनुसार, अक़ाबा हवाई अड्डे पर अमेरिका के कई ईंधन भरने वाले (टैंकर) विमान तैनात थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन विमानों को कोई नुकसान पहुँचा है या नहीं। इन सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
आपकी टिप्पणी