20 जुलाई 2026 - 19:34
स्पेन की जीत के बाद नेतन्याहू पर बरसे इस्राईली सांसद, बताया मनहूस कैबिनेट

अयमान ओदेह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, मंत्री इतामार बेन गवीर और बेजालेल स्मोट्रिच की अर्जेंटीना के समर्थन वाली तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे— "मनहूस कैबिनेट!"

2026 फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के हाथों अर्जेंटीना की हार के बाद इस्राईल की राजनीति में भी इस मुकाबले की चर्चा शुरू हो गई। इस्राईल की संसद के अरब सांसद अयमान ओदेह ने इस मौके पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी सरकार पर तीखा तंज कसा।

फिलिस्तीनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अयमान ओदेह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, मंत्री इतामार बेन गवीर और बेजालेल स्मोट्रिच की अर्जेंटीना के समर्थन वाली तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे— "मनहूस कैबिनेट!"

रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल से पहले नेतन्याहू ने इस्राईल में अर्जेंटीना के राजदूत से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम की जर्सी भेंट की गई और उन्होंने सार्वजनिक रूप से अर्जेंटीना का समर्थन किया था।

उधर, मंत्री इतामार बेन गवीर ने एक वीडियो संदेश जारी कर लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना की जीत की कामना की थी। वहीं, वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच ने कहा था कि हर देशभक्त इस्राईली अर्जेंटीना का समर्थन करता है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्राईल के शीर्ष नेताओं का यह समर्थन केवल फुटबॉल तक सीमित नहीं था, बल्कि यह अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई और इस्राईल के बीच मजबूत होते राजनीतिक रिश्तों का भी प्रतीक माना जा रहा है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha