ईरान के शहीद रजाई बंदरगाह पर हुए धमाके के बाद विरोधी मीडिया मे चल रहे अटकलों पर विराम लगाते हुए ईरानी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि शहीद रजाई बंदरगाह पर कोई सैन्य साज़ों सामान नहीं था।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "रजाई बंदरगाह पर सैन्य उपयोग के लिए कोई शिपमेंट नहीं था। ईरानी राष्ट्र ने अपने धैर्य और समझदारी से हमेशा ही दुश्मनों के मनोवैज्ञानिक अभियानों को बेअसर किया है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रजा तलाई नेक ने कहा कि हमारी जांच पड़ताल और दस्तावेजों के अनुसार, शहीद रजाई बंदरगाह पर हुईआग की घटना के क्षेत्र में ईंधन या सैन्य उपयोग के लिए कोई आयातित या निर्यातित माल नहीं था। दुश्मनों के मनोवैज्ञानिक अभियानों के साथ तालमेल बिठाने के लिए माहौल बनाने के उद्देश्य से विदेशी मीडिया द्वारा की जा रही कुछ खबरें अभूतपूर्व हैं।
उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र की जागरूकता हमेशा ही दुश्मनों के मनोवैज्ञानिक अभियानों को बेअसर करती रही है।
आपकी टिप्पणी