नाइजेरिया में लगभग तीन सौ महिलाओं और लड़कियों को आतंकी संगठन बोको हराम के क़ब्ज़ा से रिहा करा लिया गया है।
सेना का कहना है कि पूर्वोत्तरी बोर्नो राज्य में सैनिकों ने मंगलवार की शाम आतंकियों के तीन शिविरों को ध्वस्त कर दिया और इनमें मौजूद 200 लड़कियों और 93 महिलाओं को रिहा करा लिया गया।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वही लड़कियां हैं जिन्हें पिछले साल अग़वा कर लिया गया था। रिहा कराई गई लड़कियों और महिलाओं की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
ज्ञात रहे कि गत 14 अप्रैल 2014 को बोको हराम के आतंकियों ने बोर्नो राज्य के चिबोक शहर से 276 छात्राओं का अपहरण कर लिया था। 57 छात्राएं भाग निकलने में सफल हो गई थीं जबकि 219 छात्राएं आतंकियों के ही क़ब्ज़े में थीं।
29 अप्रैल 2015 - 06:35
समाचार कोड: 687182

नाइजेरिया में लगभग तीन सौ महिलाओं और लड़कियों को आतंकी संगठन बोको हराम के क़ब्ज़ा से रिहा करा लिया गया है।