मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरान की ओर से जवाबी सैन्य कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। विभिन्न समाचार स्रोतों के अनुसार, जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक ठिकानों को ड्रोन तथा मिसाइल हमलों का निशाना बनाया गया है।
समाचार स्रोतों के अनुसार, जॉर्डन में कई धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। इस बीच जॉर्डन की सेना ने दावा किया है कि उसने तीन ड्रोन को मार गिराया है।
रिपोर्टों के मुताबिक, कई ड्रोन के जरिए किए गए इन हमलों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। कुछ स्रोतों का यह भी दावा है कि अमेरिकी सैनिकों के नियंत्रण वाले अल-अज़रक (Al-Azraq) सैन्य अड्डे पर भी मिसाइल हमला किया गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइलों और ड्रोन के हमले के बाद जॉर्डन स्थित अमेरिका के एक सैन्य अड्डे में आग लग गई।
कुवैत ऑयल कंपनी ने दावा किया है कि आज सुबह देश के एक महत्वपूर्ण तेल केंद्र पर ईरान द्वारा हमला किया गया। कंपनी के अनुसार, इस हमले में तेल केंद्र को भारी भौतिक नुकसान पहुँचा है।
बहरैन के गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में खतरे के सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं और नागरिकों से अपील की है कि वे तुरंत अपने निकटतम सुरक्षित स्थान पर चले जाएँ।
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सैन्य ठिकानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
आपकी टिप्पणी