12 मई 2026 - 18:19
ट्रंप का ऐलान, हम क्यूबा के साथ बातचीत करने को तैयार 

"क्यूबा एक असफल देश है और केवल एक ही दिशा में बढ़ रहा है,  नीचे की ओर! क्यूबा ने मदद मांगी है और हम बातचीत करने जा रहे हैं। यह उस समय हो रहा है जब मैं चीन जा रहा हूँ!”

अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक संदेश में दावा किया है कि हम क्यूबा के साथ बातचीत करने जा रहे हैं। अहले बैत  समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक संदेश जारी करते हुए दावा किया कि क्यूबा ने मदद की मांग की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस संबंध में कहा कि “किसी भी रिपब्लिकन ने अब तक मुझसे क्यूबा के बारे में बात नहीं की है। क्यूबा एक असफल देश है और केवल एक ही दिशा में बढ़ रहा है,  नीचे की ओर! क्यूबा ने मदद मांगी है और हम बातचीत करने जा रहे हैं। यह उस समय हो रहा है जब मैं चीन जा रहा हूँ!”

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha