7 मई 2026 - 17:11
अरब देशों ने ट्रम्प को किया इनकार, ईरान के आगे अमेरिका की फिर हार

सऊदी अरब ने अमेरिका को साफ कर दिया कि वह अपने प्रिंस सुल्तान एयरबेस से अमेरिकी विमानों के संचालन या इस अभियान के लिए सऊदी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देगा।

ईरान के खिलाफ ‘प्रोजेक्ट फ़्रीडम की आड़ में अमेरिका को फिर मुंह की खाना पड़ी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के दबाव में आकर ट्रम्प ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ‘प्रोजेक्ट फ़्रीडम’ को रोका था। एनबीसी न्यूज ने खुलासा करते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की अपनी योजना पर अचानक यू-टर्न इसलिए लिया, क्योंकि खाड़ी के एक अहम सहयोगी देश ने अमेरिकी सेना को अपने ठिकानों और हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

इस रिपोर्ट में बताया गया कि ट्रंप ने रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर “प्रोजेक्ट फ्रीडम” का ऐलान कर खाड़ी देशों को चौंका दिया, जिससे सऊदी अरब का नेतृत्व नाराज हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद सऊदी अरब ने अमेरिका को साफ कर दिया कि वह अपने प्रिंस सुल्तान एयरबेस से अमेरिकी विमानों के संचालन या इस अभियान के लिए सऊदी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देगा।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha