ईरान ने अवैध ज़ायोनी राष्ट्र और अमेरिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो ऑइल टैंकर को जब्त कर लिया है। 2 दिन पहले अमेरिका ने ईरान के एक जहाज पर हमला कर दिया था। अब ईरान ने इस्राईल से जुड़े 2 जहाजों को अपने कंट्रोल में ले लिया है। ईरान ने 48 घंटे बाद होर्मुज में अपने जहाज पर हुए हमले का बदला ले लिया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज में अमेरिका और इस्राईल से जुड़े 2 जहाजों पर हमला कर उसे अपने कंट्रोल में ले लिया है। इनमें एक जहाज पर लाइबेरिया और एक पर पनामा का झंडा लगा था।
ईरान का कहना है कि इन जहाजों ने होर्मुज में नियमों का उल्लंघन किया, जिसके कारण यह कार्रवाई हुई है। मरीन ट्रैफिक के मुताबिक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने नाव के जरिए ओमान के पास दो जहाजों को घेर लिया। इन जहाजों पर पहले फायरिंग की गई और फिर इसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद होर्मुज के पास ग्रीक के एक और जहाज को ईरान ने कब्जे में लिया है। इन जहाजों पर क्या लदा था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आधिकारिक बयान में आईआरजीसी ने इन जहाजों को जायोनी शासन से जुड़ा हुआ बताया है।
आपकी टिप्पणी