इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ़ताली बेनेट ने कहा, "तीस सदियों से दुनिया इस्राईलियों को पसंद नहीं करती। बेनेट ने अमेरिकी यहूदी संगठनों के प्रमुखों की कांफ्रेंस में कहा, "हमने लगभग तीन हजार साल कोशिश की कि दुनिया हमें पसंद करे, लेकिन इसमें सफल नहीं हुए।"
उन्होंने इस्राईल की वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि "मैं उस नेतृत्व को अपनी भूमिका जारी रखने की अनुमति नहीं दूंगा जो असफल हो चुका है।"
इस्राईल के चैनल 14 ने उनके हवाले से बताया कि, "वर्तमान इस्राईल नेतृत्व ने लोगों को पहले से कहीं अधिक विभाजित कर दिया है और इस्राईल के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी इसके तहत हुई। मैं अगले चरण में इस्राईल का मजबूत नेतृत्व करने का इरादा रखता हूं।"
21 फ़रवरी 2026 - 14:41
समाचार कोड: 1783718
इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि यहूदियों ने दुनिया की मोहब्बत और स्वीकर्ति पाने में 3000 साल से प्रयास किए हैं लेकिन विफल रहे। नेतन्याहू कैबिनेट पर हमला करते हुए बैनेट ने कहा कि वे उस नेतृत्व को अपनी भूमिका जारी रखने की अनुमति नहीं देंगे जो असफल हो चुका है।
आपकी टिप्पणी