भारत और पाकिस्तान के बीच जारी झड़पें आज शाम 5 बजे से पूरी तरह थम जाएंगी दोनों देश सीज फायर के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की और दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। इस बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से एक बयान जारी किया गया है।
इस बयान में कहा गया है कि दोनों ही देश पाकिस्तान और भारत सीजफायर के लिए राजी हैं। बाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्री इस्हाक़ डार ने भी घोषणा की कि वह सीजफायर के लिए तैयार है।
भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का मामला सीधे तौर पर दोनों देशों के बीच सुलझाया गया। पाक डीजीएमओ ने आज दोपहर कॉल की पहल की जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य स्थान पर किसी अन्य मुद्दे पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।
आपकी टिप्पणी