ईरान के बाद सऊदी अरब ने भी जताई भारत पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ बनने की इच्छा
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान ईरान ने दोनों देशों के बीच तनाव काम करने और मध्यस्थता करने की इच्छा जताई थी जिसके बाद अब सऊदी अरब ने भी ऐसी ही इच्छा व्यक्त की है।
सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने जहां पाकिस्तान और भारत के अपने समकक्षों से बात की है वहीं ईरान के विदेश मंत्री भी इस से पहले दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश कर चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच कुछ देशों ने कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिए हैं।
दोनों ओर से हो रही आक्रामक बयानबाजी से उपजे तनाव और जंग की आशंका को देखते हुए दुनिया के दो अहम मुस्लिम देश चीजों को ठीक करने के लिए आगे आए हैं। यह देश ईरान और सऊदी अरब हैं। ईरान ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। वहीं सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और भारत के विदेश मंत्रियों से बात की है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बातचीत की पुष्टि की है।
आपकी टिप्पणी