24 दिसंबर 2024 - 10:51
सऊदी अरब ने तालिबान को दिया समर्थन, दूतावास खोला

सऊदी ने काबुल के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने का फैसला किया है। सऊदी अरब शासन की ओर से सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी गई है।

 सऊदी अरब और तालिबान के बीच कड़वाहट खत्म हो रही है। सऊदी सरकार ने अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में अपना दूतावास फिर से खोल दिया है। सऊदी के इस फैसले से तालिबान बेहद खुश है और सऊदी शासक और बिन सलमान के इस फ़ैसले का स्वागत किया है। सऊदी ने काबुल के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने का फैसला किया है। सऊदी अरब शासन की ओर से सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी गई है। 

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जिया अहमद ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इन गतिविधियों के जरिए दोनों देशों के बीच संबंध और बेहतर होंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग की भावना भी मजबूत होगी। रियाज़ के इस कदम से हम सऊदी अरब में रह रहे अफगानों की समस्याओं का जवाब भी दे पाएंगे।