सांसद वरूण गांधी ने ट्वीट करके लिखा है कि इस हिंसा को जो सिख बनाम हिंदु बनाने की कोशिश की जा रही है वह एक अनैतिक काम है।भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार वरूण गांधी ने यह भी कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को राष्ट्रव्यापी हिंसा में बदलने का भी आरोप लगाया है।
उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय एकता से ऊपर हमें राजनीतिक लाभ नहीं रखने चाहिए। लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को हुई हिंसक घटना के बाद से वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं।वे इस संबंध में योगी सरकार को खत भी लिख चुके हैं और पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ और दोषियों के लिए सजा की मांग कर चुके हैं।
वरुण गांधी ने तीन अक्तूबर की घटना के बाद एक वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि यह वीडियो बिल्कुल साफ है।प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं कराया जा सकता। मासूम किसानों का जो खून बहा है उसकी जवाबदेही तय होनी ही चाहिए और न्याय मिलना ही चाहिए। किसानों के सामने ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम क्रूर हैं।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरूण गांधी इससे पहले प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में सरकार और किसानों के बीच गतिरोध पर कई बार टिप्पणी कर चुके हैं।उनका कहना है कि किसान हमारे अपने ही हैं। हमें उनके साथ सम्मानजनक ढंग से बात करनी चाहिए।