अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एकबार फिर ईरान के सामने झुकते हुए अपने अभियान से पीछे हटने का ऐलान किया है । ट्रम्प ने हुर्मुज जलडमरूमध्य में “फ्रीडम प्रोजेक्ट” नामक योजना को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की है।
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के निरंतर प्रतिरोध के कारण ट्रम्प अपने योजना से पीछे हटने को मजबूर हुए हैं। प्राप्त विवरण के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने हुर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए बनाए गए “फ्रीडम प्रोजेक्ट” को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है, हालांकि खाड़ी क्षेत्र में नाकेबंदी जैसी स्थिति बनी रहेगी।
ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय पाकिस्तान सहित कुछ देशों के अनुरोध और ईरान के साथ चल रही बातचीत के तहत लिया गया है, ताकि अंतिम समझौते का रास्ता तैयार हो सके। उन्होंने वार्ता में प्रगति की बात की, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि समझौते की समयसीमा या ढांचा क्या होगा।
आपकी टिप्पणी