ईरान ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात द्वारा शत्रु देशों के साथ साझेदारी क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है, और ईरान अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। अहले बैत समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात द्वारा अमेरिका और इस्राईल के साथ सहयोग की कड़ी आलोचना की और कहा कि ये कदम क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए खतरा हैं।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमलों के आरोप झूठे हैं, और ईरानी सशस्त्र बलों की कार्रवाई केवल अमेरिकी “उकसावे” को रोकने के लिए हैं। बयान में आगे कहा गया कि हाल के दिनों में अमेरिकी सेना की “गैरकानूनी और आक्रामक” कार्रवाइयों के दौरान यूएई ने अमेरिका के साथ सैन्य सहयोग किया, जो पड़ोसी धर्म और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन है। ईरान ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा को किसी भी प्रकार का खतरा हुआ, तो तेहरान सभी आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
आपकी टिप्पणी