सऊदी अरब ने अपने देश में भिखारियों की बढ़ती तादाद से परेशान है। भिखारीयों में अधिकतर पाकिस्तान के हैं। सऊदी अरब का हज मंत्रालय इस समस्या से निपटने के लिए नई योजना बना रहा है। पिछले कुछ वर्षों से वह लगातार पाकिस्तान को इस समस्या के बारे में अवगत भी कराता रहा है। अंत में परेशान होकर सऊदी बलों ने 4000 पाकिस्तान मूल के भिखारियों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान से विदेशों में गए वहां के भिखारियों ने बेइज्जती के नये नये रिकॉर्ड बना दिए हैं।
सऊदी ने पाकिस्तान से आने वाले भिखारियों की बढ़ती संख्या को लेकर शहबाज सरकार को चेतावनी भी दी थी। मगर, उसका असर नहीं हुआ। पाकिस्तान सरकार ने भी कड़ा क़दम उठाते हुए देश को बदनाम करने वाले 4 हजार पाकिस्तानी नागरिकों के पासपोर्ट परबैन लगा दिया है। सरकार ने सऊदी अरब में भीख मांगने के जुर्म में पकड़े गए 4 हजार नागरिकों की विदेश यात्रा पर सात साल तक के लिए बैन लगाया है।