24 जून 2024 - 04:04
हज़ारों हाजियों की मौत ज़िम्मेदार कौन गर्मी या सऊदी सरकार की लापरवाही

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल हज यात्रियों की मौतों के पीछे का मुख्य कारण गर्मी है। कुछ लोगों के अनुसार रहने की व्यवस्था ठीक नहीं थी और टेंटों में जरूरत से ज्यादा लोगों को रखा गया, जहां कूलिंग के ठीक इंतजाम नहीं थे।

इस साल भी हज के दौरान होने वाली मौतों का आंकड़ा 1,000 को पार कर गया। जैसे-जैसे मरने वालों की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही यह सवाल भी उठ रहा है कि सऊदी अरब में हुई इन मौतों के लिए किसे जिम्मेदार माना जाए।

काहिरा के दो अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में आधे से ज्यादा मिस्र के लोग थे। वहीं, मिस्र ने 16 ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं, जो बिना पंजीकरण कराए जायरीनों को सऊदी अरब की यात्रा करने में मदद करती थीं। हालांकि, सऊदी अरब ने हज की यात्रा के दौरान हुई मौतों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

मिस्र सरकार ने इस साल हज के दौरान पुरानी बीमारियों के कारण 31 जायरीनों की मौत की जानकारी दी। हालाँकि हज यात्रा के दौरान कम से कम 630 मिस्रियों की मौत हुई है। मृतकों में इंडोनेशिया के 165, भारत के 98 और जॉर्डन, ट्यूनीशिया, मोरक्को, अल्जीरिया और मलेशिया के दर्जनों जायरीन शामिल हैं। दो अमेरिकी जायरीनों के भी मारे जाने की खबर है।