इन्हीं में एक पोस्ट है जो स्टैनफ़ोर्ड हास्पिटल बोर्ड के एक सदस्य की ओर से जारी की गई बताई जाती है जबकि स्टैनफ़ोर्ड हेल्थ केयर प्रवक्ता लिज़ा किम का कहना है कि इस ख़तरनाक पोस्ट का स्टैनफ़ोर्ड मेडिसिन से कोई लेना देना नहीं है।
इस पोस्ट में भी ग़लत जानकारी दी गई है।
बेलर कालेज आफ़ मेडीसिन के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डाक्टर अतमर से सीएनएन ने बात की जिसमें कई दावों की सच्चाई का पता लगाया गया।
एक विचार यह दिया गया है कि पानी आपको कोरोना वायरस से बचाएगा, दावा है कि यदि आप नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते तो वायरस आपकी सांस की नली से होता हुआ फेफड़ों तक पहुंच सकता है। कहा गया है कि लोगों को चाहिए कि हर 15 मिनट में पानी पिएं तो इससे वायरस खाने की नली से पेट में चला जाएगा और पेट में निकलने वाला एसिड उस वायरस को मार देगा।
डाक्टर अतमर का कहना है कि यह बात सही नहीं है और अगर सही हो तब भी सोचने का बिंदु यह है कि इंसान सांस तो नाक से लेता है, केवल मुंह से सांस नहीं लेगा, इस उपाय से केवल मुंह का रास्ता सुरक्षित रहेगा, नाक से जाने वाला वायरस तो इस तरह पेट में नहीं जाएगा।
एक दावा यह भी किया जाता है कि गुनगुना पानी और उसमें हल्का नमक अगर मिलाया जाए और उससे गरारा किया जाए तो यह इंसान को कोरोना वायरस से बचाएगा। इसी तरह गुनगुना पानी पिया जाए तो वह वायरस को मार देगा। डाक्टर अतमर का कहना है कि नमक का पानी इस समस्या में कोई फ़ादया नहीं पहुंचाएगा।
एक दावा यह भी किया जा रहा है कि यदि आप दस सेकेंड तक सांस रोक लें और खांसी न आए तो आप बिल्कुल ठीक हैं। डाक्टर अतमर का कहना है कि यह भी सही नहीं है। क्योंकि जब किसी को ज़्यादा वायरल संक्रमण हो तो उसके लिए बग़ैर खांसे गहरी सांस लेना कठिन होता है क्योंकि सांस की नली में समस्याएं रहती हैं। यानी कोरोना न हो तब भी हो सकता है कि इंसान गहरी सांस न ले सके। इसी तरह यह भी है कि अगर आराम से दस सेकेंड सांस रोक ली तो इससे यह साबित नहीं होता कि कोरोना नहीं है।
डाक्टर अतमर का कहना है कि कोरोना वायरस की अवधि 2 दिन से 14 दिन होती है। इसके लक्षण 5 से 6 दिन में नज़र आने लगते हैं। पहले हफ़्ते में खांसी, गले की जलन, बुखार और मांसपेशियों में दर्द होता है और इंसान ठीक हो जाता है जबकि बहुत कम लोग एसे होते हैं जिन्हें दूसरे हफ़्ते में सांस की तकलीफ़ हो जाती है। इस प्रकार के बीमारों के लिए ख़तरे होते हैं।
(इनपुट्स सीएनएन से)