इस्राईल के अखबार ‘हारेत्ज़’ ने कहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपना मौजूदा कार्यकाल ऐसे समय में समाप्त करेंगे, जब इस्राईल की अंतरराष्ट्रीय स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और उसकी अर्थव्यवस्था भी टूटने के कगार पर है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईली अखबार ‘हारेत्ज़’ ने अपने संपादकीय में नेतन्याहू की नीतियों की कड़ी आलोचना की है। अखबार का कहना है कि उनकी नीतियों के कारण इस्राईल की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में गिरावट आई है और देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
अखबार ने चेतावनी दी कि इस्राईल की आर्थिक व्यवस्था पहली बार इतनी गंभीर स्थिति में पहुँच गई है कि उसके ढहने का खतरा पैदा हो गया है।
यह चेतावनी नेतन्याहू के उस हालिया बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने इस्राईलली बैंकों पर संभावित प्रतिबंधों से निपटने के लिए एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया था। इस योजना में वैश्विक बैंकिंग व्यवस्था के स्थान पर डिजिटल मुद्रा पर आधारित एक वैकल्पिक अर्थव्यवस्था बनाने का विचार शामिल है।
‘हारेत्ज़’ के अनुसार, इस तरह की योजना से इस्राईल की बैंकिंग और आर्थिक व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। इस्राईल की अर्थव्यवस्था विदेशी व्यापार और निवेश पर निर्भर है। ऐसे में यह कदम निवेशकों को देश से अपना पैसा निकालने के लिए मजबूर कर सकता है।
आपकी टिप्पणी