AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
रविवार

17 सितंबर 2023

4:53:18 pm
1394078

तीन अफ्रीकी देशों ने गठबंधन कर किया एक-दूसरे की सुरक्षा का वादा।

कुछ अफ्रीकी देश एक समझौता करके एक-दूसरे की सहायता के लिए आगे आए हैं।

माली, नाइजर और बोर्की नाफासो ने एक संयुक्त सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। 

ईरान प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इन तीन अफ़्रीकी देशों ने एसे संयुक्त सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके अन्तर्गत वे एक-दूसरे की सहायता कर पाएंगे।  इस संयुक्त समझौते के अनुसार नाइजर, माली और बोर्की नाफासो किसी भी सैन्य विद्रोह या विदेशी हमले के समय संयुक्त रहकर उसका मुक़ाबला करेंगे।  इस समझौते को राज्यों के तटीय गठबंन का नाम दिया गया है।   

संयुक्त सैन्य समझौते में यह तै पाया है कि समझौते के किसी भी सदस्य देश पर हमला इसमें शामिल सारे ही देशों पर हमले के रूप में माना जाएगा।  इसके अतरिक्त यह तीनो देश अपने देश के भीतर किसी भी सैन्य विद्रोह का दमन भी मिलकर ही करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि मानी, बोर्की नाफासो और नाइजर वे देश हैं जिनकी संयुक्त सीमाओं पर पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई सशस्त्र विद्रोह हुए हैं।  सन 2012 मे माली में होने वाला सैन्य विद्रोह बाद में नाइजर और बोर्की नाफासो तक पहुंच गया था।