23 जुलाई 2023 - 12:48
यमुना में फिर से जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने घाटों को खाली कराया

यमुना का फिर से जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट हो गया है, घाटों को खाली कराने का काम शुरू है

यमुना नदी में एक बार फिर बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की नींद उड़ा दी हैं। प्रशासन ने इस बार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संजीदगी से कई गंभीर कदम उठाए हैं। यमुना के आसपास की बस्तियों को खाली कराया जा रहा है।

यमुना का फिर से जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट हो गया है, घाटों को खाली कराने का काम शुरू है।

दिल्ली में कुछ दिनों पहले यमुना का जलस्तर बढ़ने और बरसाती नालों के जरिए सिविल लाइंस यमुना बाजार में बाढ़ का पानी घुस गया था। अब यमुना का फिर से जलस्तर में वृद्धि हो रही है जिसको देखते हुए प्रशासन ने यमुना किनारे 24 नांवे और 50 गोताखोरों को तैनात कर दिया है ताकि आपात स्थिति में लोगों को निकाला जा सके।

यमुना घाटों पर रहने व सोने वाले लोगों से घाट खाली कराने शुरू कर दिए गए हैं। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने नावों से यमुना घाटों पर मुनादी शुरू कर दी है।

प्रशासन की अपील है कि घाटों पर रहने वाले लोग यमुना का जलस्तर बढ़ने पर इन्हें खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। साथ ही अपने मवेशियों को भी ले जाएं।