21 जुलाई 2023 - 11:15
महाराष्ट्र, रायगढ़ में लैंड स्लाइडिंग से 16 की मृत्यु, कई घायल।

भारत के महाराष्ट्र राज्य में रायगढ़ में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग मिट्टी के नीचे दब गए, जिनमें से 16 लोगों के शव बाहर निकाले गए हैं।

भारत के महाराष्ट्र राज्य में भारी बारिश जारी है जिसके कारण भूस्खलन के मलबे में कई लोग दब गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के अधिकारियों ने इस संबंध में कहा है कि हमने अभी तक शवों की गिनती नहीं की है, लेकिन अनुमान है कि मिट्टी के मलबे से अब तक 12 से 14 शव निकाले जा चुके हैं। अधिक लोगों की तलाश या संभावित शव बरामद करने के लिए बचाव अभियान जारी है और मलबे के अंदर 50 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना के अनुसार रास्ता खराब होने के कारण सभी शवों का अंतिम संस्कार पहाड़ों पर ही होगा।