AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

15 जुलाई 2023

9:30:34 am
1379518

दिल्ली और उत्तर भारत में बाढ़ के बाद 185 से अधिक ज़ायोनी लापता

इजरायली विदेश मंत्रालय ने एक बयान में घोषणा करते हुए कहा कि उत्तरी भारत में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान जिन ज़ायोनी नागरिकों से कोई राब्ता नहीं हो सका है उनकी संख्या 185 तक पहुंच गई है और इन लोगों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।


  उत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ के बाद ज़ायोनी विदेश मंत्रालय ने इज़रायली नागरिकों के लापता होने की सूचना दी है।

ज़ायोनी सरकार के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि उत्तरी भारत में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान "185 इज़रायलियों" के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ज़ायोनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि उत्तर भारत में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान लापता ज़ायोनी लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है।

इजरायली विदेश मंत्रालय ने एक बयान में घोषणा करते हुए कहा कि उत्तरी भारत में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान जिन ज़ायोनी नागरिकों से कोई राब्ता नहीं हो सका है उनकी संख्या 185 तक पहुंच गई है और इन लोगों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

पिछले कई दिनों में उत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश से यमुना नदी का पानी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है और भारत की राजधानी नई दिल्ली में बाढ़ आ गई है। दिल्ली में, बचाव काम जारी हैं।

हिंदी मीडिया के कुछ स्थानीय सूत्रों का कहना है कि उत्तर भारत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 80 से ज़्यादा हो गई है.