AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

13 जुलाई 2023

9:12:09 am
1379156

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर, कई इलाक़े पानी में डूबे

दिल्ली में यमुना ने ऐसा रौद्र रूप धरा है जैसे पूरे शहर को डूबोने पर आमादा हैं। दशकों का रेकॉर्ड टूट गया है। जलस्तर 208 मीटर के भी पार पहुंच चुका है। राजधानी में बाढ़ जैसे हालात नहीं, बल्कि भीषण बाढ़ का कहर टूट रहा है।


दिल्ली में भारी बारिश और बाँध से पानी छोड़े जाने के बाढ़ यमुना उफान पर है दिल्ली के कई इलाक़े पानी में डूब गए हैं। दिल्ली को विकराल बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है ।

यमुना उफान पर है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 208.48 मीटर पहुंच चुका है। 'यमुना के रौद्र' रूप ने दिल्ली के कई इलाकों में अपना कहर बरपा रखा है।

 निचले इलाकों में यमुना का पानी पहुंचने से बाढ़ आ गई है। कई इलाकों में सड़कें, घर-मकान सब जलमग्न हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, लेकिन सैलाब ने दिल्लीवालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर #delhiflood, #यमुना नदी और #कश्मीरी गेट ट्रेंड कर रहा है।

दिल्ली में यमुना ने ऐसा रौद्र रूप धरा है जैसे पूरे शहर को डूबोने पर आमादा हैं। दशकों का रेकॉर्ड टूट गया है। जलस्तर 208 मीटर के भी पार पहुंच चुका है। राजधानी में बाढ़ जैसे हालात नहीं, बल्कि भीषण बाढ़ का कहर टूट रहा है। हजारों लोगों को सुरक्षित इलाकों से निकाला जा रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में घर, दुकान पानी में डूब चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दिल्ली में जो यमुना प्रदूषण और लगातार अतिक्रमण से किसी नाले जैसी हो गई थीं, अब वह इतना विकराल रूप ले चुकी हैं कि त्राहिमाम मचा है।