AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
रविवार

4 जून 2023

1:37:57 pm
1371123

केवल 8 डालर प्रति माह में गुज़ारा कर रहे हैं रोहिंग्या

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए मानव त्रासदी की चेतावनी दी है।

म्यांमार के एक सक्रिय मानवाधिकार कार्यकर्ता का कहना है कि जिन हालात में रोहिंग्या मुसलमान जीवन गुज़ार रहे हैं उन हालात में उनको जल्द की गंभीर मानव त्रासदी का सामना करना पड़ेगा। 

वीवीनो के अनुसार बांग्लादेश और म्यांमार मेंं रहने वाले रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थियों को प्रतिमाह 8 डालर दिये जाते हैं।  यह पैसे इतने कम हैं उनसे केवल एक समय के भोजन का भी प्रबंध संभव नहीं है।  एसे में वे रोहिंग्या शरणार्थी जिनके पास कोई कामकाज नहीं है और जो रोज़गार से वंचित हैं उनके लिए 8 डालर प्रतिमाह में जीवन गुज़ारना संभव नहीं है।

इस समय बांग्लादेश में रहने वाले लाखों रोहिंग्या शरणार्थियों में एक बहुत बड़ी संख्या उन लोगों की है जिनको कुपोषण की समस्या का सामना है।  इसके अतिरिक्त बहुत से रोहिंग्या मुसलमान अलग-अलग तरह की बीमारियों में ग्रस्त हैं। 

म्यांमार के मानवाधिकार कार्यकर्ता वीवीनो कहते हैं कि अगर मानवीय आधार पर रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता नहीं की गई तो उनको बहुत ही गंभीर मानवीय त्रासदी का सामना करना पड़ सकता है।  संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से रोहिंग्या मुसलमानों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को घटाकर अब 8 डालर प्रति व्यक्ति प्रतिमाह कर दिया गया है।

रोहिंग्या शरणार्थियों को काम करने की भी अनुमति नहीं है एसे में उनके लिए आर्थिक समस्याओं में घिर जाना स्वभाविक सी बात है।  खेद की बात है कि उनकी सहायता के लिए बहुत कम ही लोग आगे आ रहे हैं।

342/