AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
गुरुवार

1 जून 2023

10:17:18 am
1370375

सूडान में विदेशी हस्तक्षेप ही हिंसा का मुख्य कारणः अफ्रीकी संघ

अफ्रीकी संघ ने सूडान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को अस्वीकार्य बताया है।

अफ़्रीकी संघ का कहना है कि सूडान के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को किसी भी स्थति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार अफ्रीकी संघ ने एक बयान जारी करके कहा है कि सूडान संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है।  इस बयान में कहा गया है कि सूडान में जारी झड़पें आम लोगों की हत्याओं और इस देश के आधारभूत ढांचे के कमज़ोर होने का कारण बन रही हैं।  अफ़्रीकी संघ ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए सूडान में चुनाव कराए जाने की मांग की है। 

अलजज़ीरा टीवी चैनेल ने मंगलवार को सूडान के विभिन्न क्षेत्रों में गंभीर झड़पों के जारी रहने की ख़बर दी है।  हालांकि वहां के संघर्षरत पक्षों के बीच पांच दिनों के संघर्ष विराम पर सहमति बनी है।  सूडान में कई बार संघर्ष विराम की घोषणा तो की गई है किंतु संघर्षरत पक्ष इस बारे में गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। 

याद रहे कि सूडान में 15 अप्रैल 2023 से वहां की सेना और रैपिड एक्शन फोर्स के बीच झड़पें चल रही हैं।  यह झड़पें सूडान की राजधानी सहित इस देश के कई नगरों में हो रही हैं।  इन झड़पों या दूसरे शब्दों मे इस युद्ध के कारण सूडान में 1800 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।  राष्ट्रसंघ भी सूडान की स्थति पर चिंता व्यक्त कर चुका है।

342/