बुधवार को पेंटागन ने बताया कि यूक्रेन युद्ध की शुरूआत से अब तक वाशिंगटन, कीव को 38 बिलियन डॉलर के हथियार और सैन्य उपकरण दे चुका है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को अधिक लम्बा खींचने के लिए वाशिंगटन ने हाल ही में कीव को अनुमति दी है कि वह दूसरे देशों से एफ़-16 लड़ाकू विमानों की ख़रीदारी कर सकता है।
इसी के साथ पेंटागन ने घोषणा की है कि उसकी तरफ़ से यूक्रेन को 300 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता का नया पैकेज दिया जा रहा है।
यूक्रेन युद्ध को 16 महीने बीत रहे हैं और पश्चिमी देश इसे जारी रखने के लिए कीव को जमकर हथियार दे रहे हैं।
सैन्य मामलों के जानकारों का कहना है कि दर असल, यूक्रेन युद्ध एक प्रॉक्सी वार है, जिसे यूक्रेन के पीछे छिपकर अमरीका और युरोपीय लड़ रहे हैं।
रूसी अधिकारी भी कई बार कह चुके हैं कि अमरीका इस युद्ध को लम्बा खींचकर अपने हित साधना चाहता है, जबकि यह युद्ध जितना लम्बा खिंचेगा, यूरोपीय देशों को इसका उतना ही ज़्यादा नुक़सान होगा। msm
342/