AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
शनिवार

27 मई 2023

7:26:42 am
1368994

सूडान संकट से अफ्रीकी संघ भी हुआ चिंतित

अफ्रीकी संघ ने सूडान की वर्तमान स्थति पर चिंता जताई है।

अलजज़ीरा टीवी चैनेल के अनुसार अफ्रीकी संघ के प्रमुख ग़ज़ाली उस्मानी ने कहा कि सूडान संकट बहुत ख़तरनाक है।  उन्होंने कहा कि इसको तत्काल रुकवाया जाए। 

अफ्रीका संघ के प्रमुख का कहना था कि वर्तमान सूडान संकट पूरे अफ्रीका महाद्वीप को बुरी तरह से प्रभावित करेगा।  ग़ज़ाली उस्मानी का कहना था कि सूडान के संघर्षरत पक्षों को यह समझ लेना चाहिए कि इसमें किसी भी पक्ष को विजय हासिल नहीं होगी।  अफ़्रीकी संघ से पहले संयुक्त राष्ट्रसंघ भी सूडान संकट पर अपनी चिंता व्यक्त कर चुका है। 

सूडान में 15 अप्रैल 2023 से वहां की सेना और वहां की रैपिड एक्शन फोर्स के बीच सत्ता को लेकर झड़पें आरंभ हुई थीं।  यह झड़पें थोड़े-थोड़े अंतरात के साथ अब भी जारी हैं।  बीच में मध्यस्थता करके सूडान के संघर्षरत पक्षों के बीच संघर्ष विराम भी कराया जा चुका है किंतु वह स्थाई सिद्ध नहीं हुआ। 

सूडान में जारी झड़पों में अबतक कम से कम एक हज़ार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  इन आंतरिक झड़पों के कारण दस लाख से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर पलायन करने पर विवश हुए हैं।  राष्ट्रसंघ का कहना है कि इस समय सूडान की आधी से अधिक आबादी को मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मानवीय सहायता की बहुत ज़रूरत है।

342/