23 मई 2023 - 10:17
जर्मनी ने भी माना पुतीन की ताक़त का लोहा

रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन की शक्ति को अब जर्मनी ने भी स्वीकार किया है।

जर्मनी की ख़ुफ़िया एजेन्सी BND के प्रमुख ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति की सत्ता कमज़ोर नहीं हुई है। 

ब्रोनो काल कहते हैं कि लंबी लड़ाई के लिए रूसी राष्ट्रपति के पास काफी सैन्य उपकरण हैं।  सोमवार को उन्होंने अपने एक संबोधन में कहा कि रूस की शासन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कमज़ोरी दिखाई नहीं दे रही है। 

जर्मनी की ख़ुफ़िया एजेन्सी के प्रमुख ने रूसी सेना द्वारा नए सैनिकों की भर्ती के विषय का उल्लेख करते हुए कहा कि रूस के पास बहुत बड़ी संख्या में हथियार मौजूद हैं। उनका कहना था कि रूस के भीतर अब भी एक बड़ी लड़ाई जारी रखने की क्षमता मौजूद है। 

वे कहते हैं कि हालांकि पुतीन के बारे में कई प्रकार के बयान सामने आए है किंतु अभी रूसी राष्ट्रपति के लिए कोई गंभीर ख़तरा दिखाई नहीं दे रहा है।  जर्मनी की गुप्तचर सेवा के प्रमुख ब्रोनो काल के अनुसार पश्चिम अगर यूक्रेन युद्ध में संगठित होकर काम नहीं करेगा तो हो सकता है कि पुतीन लंबे समय तक युद्ध को झेल जाएं।

ज्ञात रहे कि जर्मनी सहित यूरोपीय देश, यूक्रेन की आर्थिक तथा हथियारों से सहायता करते आ रहे हैं।  टीकाकारों के अनुसार यही विषय यूक्रेन युद्ध के लंबे खिंचने का कारण बना है।  यह युद्ध फरवरी 2022 से जारी है।

342/