AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
शुक्रवार

19 मई 2023

3:40:58 pm
1366996

सूडान की स्थति को लेकर राष्ट्रसंघ चिंतित

संयुक्त राष्ट्रसंघ का कहना है कि सूडान बहुत तेज़ी से एक त्रासदी की ओर बढ़ रहा है।

अलक़ुद्स अलअरबी समाचार पत्र के अनुसार सूडान की वर्तमान स्थति के बारे में राष्ट्रसंघ ने एक बयान जारी किया है। 

इस बयान में कहा गया है कि सूडान की आबादी के आधे से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की तत्काल ज़रूरत है।  राष्ट्रसंघ के अनुसार सूडान के लिए फिलहाल तीन अरब डालर का प्रबंध करना होगा।  इस बयान में यह भी कहा गया है कि यह देश एक क्षेत्रीय संकट की भूमिका बन चुका है।  सूडान से पलायन करने वालों की संख्या दस लाख हो चुकी है। 

याद रहे कि सूडान में पिछले एक महीने के दौरान होने वाली झड़पों में में 750 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।  इन घटनाओं में कम से कम 5000 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

सूडान में जिन स्थानों से लोग भागकर सुरक्षित क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं वहां पर उनके सामान की चोरियां बढ़ रही हैं।  सूडान में जारी झड़पों को सामप्त कराने के लिए संघर्ष विराम के कई प्रयास किये गए किंतु उनका कोई परिणाम सामने नहीं आया। 

सूडान के संघर्षरत पक्ष एक दूसरे पर हिंसा भड़काने के आरोप लगाते रहे हैं। अभी हाल ही में सूडान की रैपिड एक्शन फोर्स ने इस देश में जार्डन के दूतावास या सऊदी अरब के राजदूत के आवास पर हमले की ख़बर का खण्डन किया है जबकि सूडान की सेना ने सोमवार को यह आरोप उसपर लगाया था।

342/