AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
सोमवार

8 मई 2023

9:55:32 am
1363750

400 लोगों की मौत के बाद सार्वजनिक शोक घोषित

अफ्रीक़ी देश कांगो गणराज्य में आई बाढ़ और भूस्खलन में 400 लोगों के मारे जाने के बाद इस देश में सार्वजनिक शोक की घोषणा कर दी गयी है।

समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कांगो गणराज्य के एक अधिकारी थॉमस बाकंगा ने कहा है कि हालिया बाढ़ के बाद कम से कम 394 शवों को बरामद कर लिया गया है। इससे पहले उन्होंने शनिवार को मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 203 बताई थी।

कांगो दुनिया के गरीब देशों में से एक है। बाकंगा ने कहा है कि गुरूवार से हमें हर मिनट पर शव मिल रहे हैं और हम उन्हें दफ्न करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजमा, आटा, दवा और ज़रूरत की दूसरी चीजों को नावों के माध्यम से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भेजा है। गुरूवार को कांगो के कालेह क्षेत्र में भीषण वर्षा के कारण वहां की नदियों में बाढ़ गयी और भूस्खलन हो गया जिसकी वजह से कई गांव जलमग्न हो गये और खेतियां तबाह हो गयीं।

कांगो की सरकार ने आज सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसी प्रकार इस देश के राष्ट्रपति ने आदेश दिया है कि कांगो के राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया जाये। कांगो में आने वाली बाढ़ के कारण पड़ोसी देश रोआंडा में भी हज़ारों घर तबाह हो गये। राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटेनियो गुटेरस ने कांगो और रोआंडा में बाढ़ के कारण होने वाली जानी तबाही पर सांत्वना दी है। MM

342/