चीन के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने अमरीका और कुछ यूरोपीय देशों में मानवाधिकारों की हनन पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।
हुआ चुनयिंग ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नस्लभेद, समाजिक असमानता और आर्थिक समस्याएं अमरीका और कुछ यूरोपीय देशों में स्पष्ट रूप में दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का हनन किया जाता है जिसका शिकार बहुत से आम लोग होते हैं। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका में पलायनकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार, बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करना और इसी प्रकार की बहुत सी बातें मानवाधिकारों का खुला हुआ उल्लंघन हैं।
ज्ञात रहे कि मैक्सिसको की सीमा पर पलायनकर्ताओं के साथ अमरीकी अधिकारियों के बुर व्यवहार के कारण कई लोगों की मौत हो गई।