इराक़ के राष्ट्रपति बरहम सालेह ने इस देश के सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों से मांग की है कि वे शत्रु को इस बात की अनुमति ने दें कि वह अपने विधवंसकारी तत्वों के माध्यम से देश की विजय को प्रभावित करे।
बरहम सालेह ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान समय में इराक़ी युवा नए ढंग से देश के इतिहास को लिख रहे हैं। उन्होंने आतंकवादी गुट दाइश पर विजय की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर यह बात कही। इराक़ के राष्ट्रपति ने आतंकवादी गुट दाइश के विनाश में इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह सैयद अली सीस्तानी, इराक़ी सुरक्षा बलों और स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के बलिदान की सराहना की। बरहम सालेह ने इराक़ के रानजैतिक दलों से मांग की है कि वे प्रधानमंत्री के चनुाव और नई सरकार के गठन के बारे में संविधान के हिसाब से काम करें।
इराक़ के संसद सभापति मुहम्मद अलहलबूसी ने भी एक बयान जारी करके दाइश पर विजय जैसी उपलब्धि को सुरक्षित रखने पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र के संकल्प को कमज़ोर करने वाले हर प्रयास का मुक़ाबला किया जाना चाहिए।