तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान के पर्वान प्रांत के स्थानीय सूत्रों ने बताया कि ये लोग क़ुम्चाक़ और शतक इलाक़ों में अमरीकी फ़ाइटर जेट की बम्बारी में मारे गए।
इस हवाई हमले बाद, आतंकी अमरीकी सैनिकों ने क़ुम्चाक़ और शतक पर हमला किया और वहां से 30 लोगों को अपने साथ ज़बर्दस्ती ले गए।
पर्वान के सियाह गुर्द शहर के निवासियों ने इस हमले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।
इस शहर की जनता ने देश से अमरीकी सैनिकों के बाहर निकलने की मांग की।
हालिया महीनों के दौरान अमरीकी आतंकी सैनिकों ने अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न इलाक़ों में हर महीने अवसत 10 हमले किए हैं।
अफ़ग़ान संसद और सिनेट अमरीकी सेना के असैन्य लक्ष्यों पर हमले की बारंबार निंदा कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अमरीकी सेना के अफ़ग़ान नागरिकों पर ज़मीनी और हवाई हमले जारी हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी हाल में अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सेना के हमले में आम नागरिकों के मारे जाने पर चिंता जतायी थी।
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सेना के हवाई हमले में 393 आम नागरिक मारे गए और 239 घायल हुए थे।